हजारीबाग पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से तीन कि0ग्रा0 अफीम,हिरो स्पलेंडर गाडी नं0 JH02BM-2330 और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
@नज़र डेस्क ( रांची ) : झारखंड की हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सुचना पर तस्करी कर ले जा रहे तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया की गुरुवार को लगभग रात्रि पौने दस बजे गुप्त सूचना मिली कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग राँची – पटना में माडू की तरफ से एक हिरो स्पलेंडर मोटरसाईकिल में कुछ मादक पदार्थ लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से हजारीबाग की ओर लेकर आ रहा है। सुचना पर कार्रवाई करते हुए उक्त मार्ग पर 15 माईल के पास चेकिंग शुरु किया गया। कुछ समय के बाद करीब पौने बारह बजे एक काला रंग का मोटरसाईकिल रामगढ / मांडू की ओर से आते दिखाई दिया। मोटरसाईकिल को रुकने का इशारा करने पर वह गाडी भगाने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से मोटरसाईकिल रोका गया। तत्पश्चात पकडाए दोनो व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर अपना नाम क्रमशः अनिल कुमार यादव, मिकु कुमार यादव बताया। दोनो व्यक्तियो को तलाशी के क्रम में करीब तीन किलो ग्राम नशीला पदार्थ (अफीम) बरामद किया गया। तथा पकड़ाये व्यक्तियों को गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार यादव उम्र करीब 25 वर्ष पिता नन्दकिशोर यादव ग्राम गुल्ली और मिकु कुमार यादव – उम्र करीब 24 वर्ष पिता शंकर यादव ग्राम चक्रबार दोनो थाना- इटखोरी जिला- चतरा के निवासी हैं।