हज़ारीबाग़ पुलिस ने 40 किलो का केन बम किया बरामद
@नज़र डेस्क – हज़ारीबाग़ ( झारखंड ) । झारखंड के हज़ारीबाग़ जिला के आंगो थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखा गया 40 किलो का केन बम बरामद किया जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग मनोज रत्न चौथे ने आज बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आंगो थाना क्षेत्र के ग्राम खुटवार के जंगल में जुट कि बोरी में विस्फोटक सामग्री होने की संभावना है। उक्त सुचना के सत्यपान हेतु हजारीबाग जिला बल, बीडीडीएस टीम झारखंड जगुवार, रांची और सीआरपीएफ 22 बटालियन के चुरचू स्थित कंपनी के साथ संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। तत्पश्चात उपरोक्त स्थान से बरामद 40 किलो का केन बम बरामद किया जिसे बीडीडीएस के टीम के द्वारा निष्क्रिय किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी और सीआरपीएफ एलआरपी को नुकसान पहुँचाने की मंशा थी जिसे असफल कर दिया गया।