Nazar24x7 हरपल - हरदम
www.nazar24x7.com समाचारों व् विचारों का ऐसा पोर्टल है जो शहरों की चकाचौंध से इतर गाँव की सौंधी महक से लबरेज , आप तक उन ख़बरों को लाने का एक गिलहरी प्रयास कर रही है जिन्हें भारत की मुख्यधारा मीडिया अक्सर दबा देती है या तो नजरअंदाज कर देती है | आप निश्चिन्त हो सकते हैं क्योंकि वहाँ रहेगी हमारी नज़र 24x7 हरपल -हरदम |

- Advertisement -

RKSM कन्नौजिया सुनारों का एक संगठन है जो इसके सामाजिक उन्नयन/उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है – अजय बर्मन , संगठन प्रमुख

09 जनवरी को RKSM के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर पुरे देश में तैयारी और जागरूकता के लिए बैठकों का दौर जारी

0

RKSM कन्नौजिया सुनारों का एक संगठन है जो इसके सामाजिक उन्नयन/उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी जड़े बहुत कम समय में प्रदेश स्तर से होते हुए प्रखंड स्तर तक पहुंच चुकी है। इसके नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर कनौजिया सोनार समाज के लोग इससे दिन प्रतिदिन जुड़ते जा रहे हैं और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित हो रहे हैं। निस्वार्थ भाव से सभी पदाधिकारी संगठन का कार्य कर रहे हैं यह प्रेरणादायी है और इसके के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। राज्यों,जिलों तथा प्रखंडो के पदाधिकारीगण भी अत्यंत प्रशंसा के पात्र हैं जिनके बिना यह संभव नहीं इसके लिए समाज के सभी लोग एक मंच पर उपस्थित होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करें ,एक मंच पर गले मिले , तथा अपने संस्कारों और सभ्यता का पहचान करें।

RKSM 3@नज़र टीमरवि कुमारसेंट्रल डेस्क :- आगामी 09 जनवरी 2020 को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में राष्ट्रीय कन्नौजिया सुनार महापरिवार ( RKSM ) पंजीयन संख्या- 232/18 का महासम्मेलन रविंद्र भवन में आयोजित किया गया है जिसमें देश भर के कन्नौजिया सुनार सपरिवार जुटेंगे और अपने समाज के वर्तमान परिदृश्य पर गहन चर्चा करेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को झारखंड प्रदेश के कोडरमा जिला के पूर्णानगर में RKSM की अतिआवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रंजन सोनी (कोडरमा) , अजय बर्मन (कोडरमा) और दीपक कुमार (झुमरीतिलैया) ने संयुक्त रूप से की। बैठक का विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि RKSM संगठन प्रमुख अजय बर्मन और विशिष्ट अतिथि कुन्नू वर्मा (बिहार प्रदेश सचिव RKSM ) नें संयुक्त रूप से द्धीप प्रज्ज्वलित कर व भगवान नरहरि को नमन कर किया।RKSM 1

इस मौके पर RKSM संगठन प्रमुख राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के द्वारा किए जा रहे रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। श्री बर्मन नें कहा की आज RKSM पूरे देश में लगभग 11 से ज्यादा प्रदेशों में सक्रिय रूप से कन्नौजिया सोनार महापरिवार संगठन को मजबूत और गति देने का काम कर रहा है। तथा प्रयत्नशील है। जिस दिन पूरे हिन्दुस्तान के लगभग सभी 70% कन्नौजिया सोनार महापरिवार के साथी RKSM से जुड़कर एक मंच/संगठन में आ गये उस दिन दहेज जैसे कुरितियां तथा अन्य सामाजिक सुधार कानून बनाकर/ विधायिका बनवाकर उसे पारित करवायेगें। RKSM लगातार देश के हर राज्यों/शहरों में परिवारिक मिलन समारोह कराकर जनजागृति/जनचेतना जागरूकता लाने का कार्य कर रही ताकि हमारा कन्नौजिया सोनार महापरिवार सशक्त और मजबूत हो।

RKSM संगठन प्रमुख ने कहा की किसी भी सामाजिक संगठन की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसकी जड़ें समाज के निचले पायदान तक कितनी गहरी पैठ है। संगठन के सामाजिक नीतियों के क्रियान्वयन में बिना भेदभाव के किस हद तक सफल है। उसका नेतृत्व कितना मजबूत है। संगठन के सहयोगी संगठन के प्रति कितने जिम्मेदार हैं।

RKSM 5RKSM कन्नौजिया सुनारों का एक संगठन है जो इसके सामाजिक उन्नयन/उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी जड़े बहुत कम समय में प्रदेश स्तर से होते हुए प्रखंड स्तर तक पहुंच चुकी है। इसके नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर कनौजिया सोनार समाज के लोग इससे दिन प्रतिदिन जुड़ते जा रहे हैं और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित हो रहे हैं। निस्वार्थ भाव से सभी पदाधिकारी संगठन का कार्य कर रहे हैं यह प्रेरणादायी है और इसके के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। राज्यों,जिलों तथा प्रखंडो के पदाधिकारीगण भी अत्यंत प्रशंसा के पात्र हैं जिनके बिना यह संभव नहीं इसके लिए समाज के सभी लोग एक मंच पर उपस्थित होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करें ,एक मंच पर गले मिले , तथा अपने संस्कारों और सभ्यता का पहचान करें।

RKSM ( राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ) का उदेश्य / लक्ष्य

(1) कन्नौजिया सोनार समाज अपने आप में एक महापरिवार की तरह है क्योंकि जब भी हम अपने समाज के लोगों से             परिचित होते हैं तो  वे किसी न किसी रूप में हमारे संबंधी लग ही जाते हैं जो अन्य जातियों में नहीं पाया जाता। काल         और परिस्थितिजनित कारणों से इस समाज के लोग देश के विभिन्न भागों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बसे हुए हैं           ,उन्हें समाज के एक मंच पर लाना और उनमे एकता का बोध कराना है।

(2) हर समाज की तरह इस समाज की भी सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक समस्याएं हैं जिसका कारण जानना एवं             उसका निराकरण का प्रयास करना है।

(3) सामाजिक समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान खींचना और उसके निराकरण के लिए सरकार को बाध्य करना है।

(4) हमारे समाज में मातृशक्ति का बोध कराना क्योंकि इसके बिना समस्याओं का पूर्ण रूप से निराकरण संभव नहीं है।

RKSM बहुत कम समय में पुरे देश में सभी के सहयोग से संगठन का लगातार विस्तार और फैलाव कर रही है। आज महाराष्ट्र/दिल्ली/गुजरात/बिहार/ झारखंड/छत्तीसगढ़/बंगाल/ओडिशा/मध्यप्रदेश/उत्तरप्रदेश सहित कई प्रदेशों में संगठन कार्य कर रही है।

RKSM ( राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ) की प्राथमिकता :-

(1) शादी में वर और कन्या के लिए एक मंच दिया है ताकि सभी कन्नौजिया सुनार को इस प्लेटफॉर्म में बायोडाटा उपलब्ध        हो तथा अपने इच्छानुसार वर-वधू चयन कर सकें।
(2) RKSM ने व्यवसाय के लिए एक मंच दिया है , जहाँ आप सोने चांदी के रेट एवेरीडे करंट रेट देख सके ,तथा व्यवसाय         सम्बन्धित परेशानियों का हल निकाल सकें , व्यापार में एकजूट रह सकें।
(3) RKSM द्वारा एक शिक्षा आधारित मंच भी तैयार किया है। जहाँ हमारे कन्नौजिया सोनार के छात्र लाभ उठाये तथा             शिक्षण पाठ्यक्रमों को साझा कर सकें।

(4) RKSM संस्था ने करंट न्यूज़ मंच तैयार किया है। जहां आपको देश-प्रदेश का ताजा समाचार मिल सके।

(5) RKSM ने कन्नौजिया सोनार महापरिवार की महिलाओं के लिए एक अलग मंच तैयार किया है। यहाँ हमारी माताएँ/           बहने एक जगह अपनी मन कि बात रख सके। आज तक हमारे समाज मे हमारी माताएँ/ बहनो के मन की जिज्ञासा           मन मे ही रह जाती थी लेकिन RKSM ने महिलाओं की मन की बात रखने के लिए एक निजी मंच दिया है। जहाँ वो             अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकें।

(6) RKSM इसके अलावा लगभग 150 से ज्यादा ग्रुप अलग अलग जिलों ओर प्रदेश में कार्यान्वित/संगठित किया है।

(7) RKSM राष्ट्रीय समिति से प्रदेश तथा जिला से ब्लॉक से वार्ड/पंचायत तक राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार कमेटी       गठन करने का प्रयास किया। जिसमें हमलोग सफल भी हुये हैं। आप सभी कन्नौजिया सोनार बंधुओं से भी अपील             है,सम्पर्क अभियान चलाकर संगठन को मजबूती और गतिशील बनायें रखें।

RKSM की सबसे बड़ी खासियत यह है की यहाँ संस्था के नाम पर सार्वजनिक रूप से चंदा करने पर पूर्ण प्रतिबंध है यहाँ जितने भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इस कार्यक्रम में सभी सदस्य खुद आपस में मिलकर खर्च करते हैं इस संस्था में आज तक कोई आरोप नहीं लगा सकता चंदा उगाही का जो हमारे श्रेष्ठता और निस्वार्थ भाव को प्रदर्शित करती है।

RKSM कन्नौजिया सोनार में ऐसे परिवार को भी सामाजिक संरक्षण देने पर बल दिया गया

(क) विधवा विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक माहौल / स्कूल से जोडना। हमारे समाज से आने वाले निर्धन परिवार के बेटियों को सुयोग्य वर तलाश कर पूरे विधि विधान से शादी का कार्य सम्पन्न करवानाआदि।

(ख) हमारी सबसे बहुप्रतीक्षित माँग हमारे कन्नौजिया सोनार को पिछड़ा वर्ग अनुसूची-01(BC-01 )में लाना/जोडना।इसके लिए हरसंभव प्रयास राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है!लगातार प्रयासरत हैं।

RKSM के द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों का संक्षेप विवरण:-

(1) RKSM द्वारा पूरे भारत में “स्वच्छ भारत”,एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान को सफल करना।

(2) RKSM द्वारा कैंसर जैसे जानलेवा बिमारी के मरीजों को अस्पताल में लगातार तीन महीनों तक अभियान चलाकर             फल वितरण करना।

(3) RKSM द्वारा 250 जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त/निशुल्क ऑपरेशन करवाना।

(4) RKSM द्वारा 200 जरूरतमंदों को हार्ट चेकअप करवाना।

(5) RKSM द्वारा सर्दियों के मौसम में कम्बल तथा जलावन का वितरण करना।

(6) RKSM द्वारा पिछडे़ वर्ग की कानूनी लडाई लडना।

(7) RKSM द्वारा मतदाता/मतदान जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को “वोट देने की अपील करना , तथा लोकतंत्र में       मतदान प्रतिशत बढाना।

(8) RKSM द्वारा पंचायत/निगम/लोकसभा चुनाव में कन्नौजिया सोनार समाज के प्रत्याशी का उत्साह बढाना/सहायता             करना।

(9) RKSM द्वारा भीषण गर्मी के मौसम में लगभग हर प्रदेश में पेयजल/चना/गुड आदि का शिविर लगाकर जरूरतमंदों को       प्याऊ स्वच्छ जल पिलाना,चना गुड आदि वितरण करना।

(10) RKSM महापरिवार के द्वारा हार्ट चेकअप शिविर लगाया गया।

(11) RKSM महापरिवार के द्वारा कैंसर अस्पताल में लगातार कई महीनों तक गरीब मरीजों के बीच मुफ्त भोजन , फल             ,हॉरलिक्स इत्यादि का वितरण किया गया।

(12) RKSM महापरिवार के द्वारा ठंड के मौसम में गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया।

(13) RKSM महापरिवार के द्वारा अपने समाज में असहाय कन्या की विवाह कराई गई आज भी अगर किन्ही असहाय               कन्या की विवाह तय हो गई हो और पैसा के अभाव में अगर विवाह संपन्न नहीं हो पा रही हो तो RKSM के                       पदाधिकारी/सदस्य इस विवाह का जिम्मा उठाएंगे।

(14) RKSM महापरिवार की सबसे बड़ी उपलब्धि RKSM के द्वारा झारखंड में सभी सोनार पिछड़े वर्ग के अनेक्चर टू में           शामिल है जिसका कोई लाभ हम सभी को नहीं मिल रहा RKSM ने झारखंड गवर्नमेंट से कानूनी लड़ाई लड़ते हुए             पूरे राज्य में झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के द्वारा लगातार कई महीनों तक गांव गांव में जाकर अपने समाज के               सबसे निचले तबके के वर्ग को अपने साथ जोड़ कर सरकार के सामने ध्यान आकृति कराया की सभी के पास सिर्फ           विरासत में कारीगिरी ही रह गई है आज इतने बड़े बड़े शोरूम और मॉल अन्य जातियों के हैं वह कोई भी सुनार का           नहीं है। इसलिए हमारी जाति सुनार को Annexer II से Annexer I में लाई जाए ताकि आरक्षण का लाभ हमारे आने         वाली पीढ़ी को मिल सके।

इस मौके पर कोडरमा जिला के दर्जनों कन्नौजिया सुनार समाज से जुड़े लोग मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More