Nazar24x7 हरपल - हरदम
www.nazar24x7.com समाचारों व् विचारों का ऐसा पोर्टल है जो शहरों की चकाचौंध से इतर गाँव की सौंधी महक से लबरेज , आप तक उन ख़बरों को लाने का एक गिलहरी प्रयास कर रही है जिन्हें भारत की मुख्यधारा मीडिया अक्सर दबा देती है या तो नजरअंदाज कर देती है | आप निश्चिन्त हो सकते हैं क्योंकि वहाँ रहेगी हमारी नज़र 24x7 हरपल -हरदम |

- Advertisement -

पद्म पुरस्कार 2020 घोषित – 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री पुरस्कार दिए जायेंगे , जिसमें 13 महिलाएं हैं

0

राष्ट्रपति ने 4 युगल मामलों (एक युगल मामलों का मतलब एक पुरस्‍कार) सहित 141 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 33 महिलाएं हैं। इस सूची में विदेशियों की श्रेणी के 18 व्यक्तियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 12 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार 2020 घोषित – 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री पुरस्कार दिए जायेंगे , जिसमें 13 महिलाएं हैं

@नज़र डेस्क – भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किए जाते हैं। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्मश्री’ किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।

राष्‍ट्रपति द्वारा ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाते है। इस वर्ष राष्ट्रपति ने 4 युगल मामलों (एक युगल मामलों का मतलब एक पुरस्‍कार) सहित नीचे दी गई सूची के अनुसार 141 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 33 महिलाएं हैं। इस सूची में विदेशियों की श्रेणी के 18 व्यक्तियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 12 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More