अर्जुन मुण्डा ने सर्वेश्वरी आश्रम में पूजा कर जनसम्पर्क का किया शुरुआत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूँटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं अर्जुन मुण्डा
@नज़र टीम – एस पुरी – सिमडेगा (झारखंड):-खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुण्डा आज सिमडेगा जिला के कोलेबिरा विधानसभा दौरे पर हैं , अर्जुन मुण्डा ने आज अपने दौरे की शुरुआत सर्वेश्वरी आश्रम में पूजा से किया, उसके बाद कोलेबिरा के लिए प्रस्थान किए | श्री मुण्डा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में लेंगे भाग , वहीँ कोलेबिरा बगीचा में आयोजित सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे | अर्जुन मुंडा के कोलेबिरा दौरे में हर पल साथ रहेंगे सांसद कड़िया मुंडा, विधायक बिमला प्रधान एवम् लोक सभा प्रभारी बिनय ललन मुण्डा साथ रहेंगे |