जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी नें पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय निर्माण को दिया आशीर्वाद
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी नें कहा पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय टिमटिमाता तारे की तरह सदियों तक लोगों को शिक्षा देता रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी जैन व अन्य दानदाताओं से आग्रह किया कि वे सब सम्मेदशिखर में स्थापित होने वाले इस विश्वविद्यालय हेतु मुक्त हस्त से धन से पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ट्रस्ट को सहयोग करें।
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी नें पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय निर्माण को दिया आशीर्वाद
@नज़र टीम – श्रीप्रसाद सोनी – पारसनाथ / गिरिडीह ( झारखंड ) :- विश्व अहिंसा नगरी मधुबन, सम्मेदशिखर में प्रस्तावित पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर माँ अहिल्या की नगरी इंदौर, मध्यप्रदेश में आचार्य मुनिश्री विद्यासागर जी महाराज से विश्वविद्यालय की टीम ने भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। विश्वविधालय टीम नें आचार्य विद्यासागर जी से भेंट के दौरान इसकी सम्पूर्ण संकल्पना व रणनीति को विस्तार पूर्वक बताया ।
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी नें पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय निर्माण को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने की कामना के साथ हर्षपूर्ण आशीर्वाद दिया। उन्होंने पार्श्वनाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के जैन निर्वाण भूमि-महावीर पार्श्वनाथ की भूमि सम्मेदशिखर में स्थापित किये जाने व इसके जैन सिद्धान्त सत्य, अहिंसा पर आधारित होने के कारण इसे पुनीत कार्य को विश्वशांति व कल्याण से जोड़ा।
उन्होंने इस पुनीत कार्य को महान धार्मिक कार्य बताया। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय टिमटिमाता तारे की तरह सदियों तक लोगों को शिक्षा देता रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी जैन व अन्य दानदाताओं से आग्रह किया कि वे सब सम्मेदशिखर में स्थापित होने वाले इस विश्वविद्यालय हेतु मुक्त हस्त से धन से पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ट्रस्ट को सहयोग करें। बातचीत के क्रम में आचार्य जी ने बताया कि सम्मेदशिखर में इस विश्वविद्यालय के निर्माण से उस क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। इस बहुत सारी स्थानीय समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी व विश्व भर से पधारने वाले जैन श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। इस महान उद्देश्य के साथ स्थापित की जानेवाली विश्वविद्यालय के निर्माण को उन्होंने युगांतकारी व सबसे बड़ा मानवीय कार्य बताया।
पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ट्रस्ट द्वारा 26 व 27 दिसंबर 2020 को सम्मेदशिखर, मधुबन में आयोजित की जाने वाली पार्श्वनाथ महोत्सव (अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा महोत्सव) हेतु भी आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने सभी जैनों के इसमें भाग लेने का आहवान किया। साथ ही अहिंसा पर आधारित विश्व के एकमात्र इस महोत्सव को सम्पूर्ण सहयोग करने का सभी से आग्रह किया।
विश्वविद्यालय निर्माण टीम में सुरेश वर्मा, संजय जैन, मुकेश अश्वा, राजेश जैन, कमलेश जैन, राहुल जैन इत्यादि देश भर के लोग शामिल थे। यह जानकारी ट्रस्ट मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी ने दी।